Vaidyakalanidhi-CN-Narayanan

वैद्यकलानिधि सी. एन. नारायणन

जन्म तिथि :- 25 जून, 1924
जन्म स्थान::- रुवल्ली, तहसील कंजीरापल्ली, ज़िला कोट्टायम, केरल, भारत
व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवरण:- सी.एन. नारायणन, सी. के. नारायणन वैद्यन (जो विषवैद्य अर्थात् टॉक्सिकोलॉजी के विशेषज्ञ थे) और कुंजिपेन्‍नु (गृहणी) के चौथे पुत्र थे। उन्होंने 1950 में पी. एन. शारदा से विवाह किया और उनके तीन संतानें हुईं। ज्येष्ठ पुत्र एम. एन. ससीधरन (जन्म 1951), कन्या एम. एन. सुषीला (जन्म 1953), कनिष्ठ पुत्र एम. एन. मुरलीधरन (जन्म 1955) । दोनों पुत्रों ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलकर आयुर्वेद को अपनाया। डॉ. एम. एन. ससीधरन वर्तमान में कोट्टायम, केरल स्थित अप्पावु वैद्यन की आयुर्वेदिक चिकित्सालय में प्रधान चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. एम. एन. मुरलीधरन 2015 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए।

शैक्षिक योग्यताएँ :-

सी. एन. नारायणन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी प्राइमरी स्कूल और एस. सी. टी. एम. स्कूल (चेरुवल्ली) से प्राप्त की। उच्च शिक्षा देवस्वोम बोर्ड हाई स्कूल, कंगाझा, कोट्टायम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आयिरूर आयुर्वेद हाई स्कूल (आयिरूर मना द्वारा संचालित पाठशाला) से तीन वर्षीय वैद्यशास्त्री कार्यक्रम किया। तत्पश्चात उन्होंने सरकारी आयुर्वेद कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से पाँच वर्षीय डिग्री “वैद्यकलानिधि” अर्जित की।

वैद्यतारकम् 1974 में प्रकाशित
गर्भप्रकाशम् 1977 में प्रकाशित
आयुर्वेद तरंगम् 1998 में प्रकाशित

 

HI